फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil day total of 704 complaints

तहसील दिवस पर कुल 704 शिकायतें आईं

Thu, 07 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tehsil day total of 704 complaints
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
जिले के पांच तहसीलों में बुधवार को आयोजित तहसील  दिवस पर कुल 704 शिकायतें आईं जिसमें 35 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य तहसील दिवस मुहम्मदाबाद में  जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के सामने 218 मामले आए जिसमें 16 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने अधिकारियों को स्थलीय सत्यापन कर शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने दो डायरी बनाने का निर्देश दिया। एक में निस्तारित मामलों और दूसरे में लंबित मामले दर्ज करने के लिए कहा। कहा अधिकारी/कर्मचारी अपने  पास दैनिक डायरी अवश्य रखें।
विज्ञापन


हाटा निवासी विकलांग अनिरूद्ध राम के पेंशन आवेदन का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। करमचन्दपुर के पुरुषो और महिलाओं ने पात्रता के अनुरूप नए राशन कार्ड बनवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। बीपीएल सूची में धॉधली कर पात्रों का नाम हटाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने डीएसओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। गॉव में कोई खुली बैठक न करने की भी शिकायत की गई। ज्ञापन सौंपने वालो में सविता देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, भोला सिंह यादव, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।   


वृद्ध विकलांग की ओर से चिकित्सा के लिए आवेदन देने पर डीएम ने अपर मुख्य चिकित्साधिकरी  को इलाज कराने का निर्देश दिया। जखनिया में 92 में दो, सैदपुर में 134 में तीन, जमानियॉ में 83 में दो और सदर तहसील में 177 में 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed