फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Tehsil Bar officials took oath

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई

Tue, 18 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar officials took oath
तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम कासिमाबाद कमलेश कुमार सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बार और बेंच का संबंध अच्छे रहें, इसके लिए दोनों पक्षों को वादकारियों के हित पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तहसील में मामले बड़ी संख्या में लंबित हैं। उसे निपटाने में सहयोग दोनों पक्षों को करना चाहिए तभी वादकारियों की समस्या हल होगी और मुकदमे कम होंगे। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार अमित शेखर ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व उप जिलाधिकारी ने तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष संजय तिवारी, उपाध्यक्ष रविप्रकाश तिवारी, महासचिव नीलगगन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रामनरेश राजभर, सह सचिव प्रेम सागर, कोषाध्यक्ष आलोक दुबे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

तीसरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संजय तिवारी ने कहा कि बार और बेंच में सामंजस्य बरकरार रखा जाएगा और वादकारी एवं अधिवक्ता हित में सतत प्रयासरत रहेंगे। ग्रामीणों को त्वरित न्याय दिलाने में पूरा सहयोग रहेगा। कार्यक्रम में योगेंद्र यादव, जयप्रकाश सिंह, शाहनवाज, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र चौरसिया, जेपी सिंह, बब्बन कुशवाहा, रमेश राजभर, विनोद सिंह, नायब तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह, बहादुरगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार दुबे, थानाध्यक्ष रामाश्रय राय मौजूद थे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार एवं संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed