फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager picking jamun falls 50 feet; dies.

Ghazipur News: जामुन तोड़ रहा किशोर 50 फीट ऊंचाई से गिरा, मौत

Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teenager picking jamun falls 50 feet; dies.
घायलावस्था में दीपक राम को सीएचसी रेवतीपुर में इलाज के लिए लेकर आये परिजन। संवाद
रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नवली गांव में शुक्रवार को दोपहर में जामुन तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर एक छात्र की मौत हो गई। वह कक्षा 12 का छात्र था। नवली गांव निवासी उपेंद्र राम ने बताया कि दोपहर में भोजन करने के बाद उनका पुत्र दीपक राम (17) गांव के बाहर स्थित एक बगीचे में जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अचेत हो गया।
विज्ञापन

परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उपेंद्र राम का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई, लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद निजी वाहन से बेटे को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यदि समय से एंबुलेंस मिल जाती तो संभवतः बेटे की जान बच सकती थी। दीपक दो भाइयों में बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। यदि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तहरीर देते हैं तो आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मृतक दीपक राम के पिता उपेंद्र राम ने एंबुलेंस समय से न पहुंचने की शिकायत की है। मामले की जांच कराई जा रही है कि 108 एंबुलेंस समय पर क्यों नहीं पहुंची। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. एसके सरोज, अधीक्षक, सीएचसी रेवतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed