फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager jumps in front of goods train, dies

Ghazipur News: मालगाड़ी के सामने किशोर ने लगाई छलांग, मौत

Tue, 24 Jan 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Teenager jumps in front of goods train, dies
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र आसमानी चक उर्फ मालीचक के सामने सोमवार की रात एक किशोर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीत्कार मच गया। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

आसमानी चक उर्फ मालीचक निवासी बब्बी राम (14) बागीचे के पास छोटी पुलिस के पास देर शाम बैठा था। ग्रामीण ने सोचा वह किसी का इंतजार कर रहा था। देर रात उसने बलिया की ओर से आ रही मालगाड़ी के सामने छलांग लगा दी। यह देख गांव के लोग शोर मचाते हुए घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और किशोर का शव देखकर बिलखने लगे। गेट मैन की सूचना कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed