फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager jumped in Ganga while going for tuition school bag and mobile found near bridge search continues in Ghazipur

गाजीपुर: ट्यूशन को निकली किशोरी ने गंगा में लगाई छलांग, पुल के पास मिला स्कूल बैग और मोबाइल, तलाश जारी

Sat, 01 Jan 2022 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 01 Jan 2022 07:11 PM IST
विज्ञापन
Teenager jumped in Ganga while going for tuition school bag and mobile found near bridge search continues in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु से शनिवार को एक किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं चला। पुल की रेलिंग के किनारे रखे बैग और मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


हमीद सेतु पर शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे एक किशोरी बस से उतरी। वह कुछ देर तक इधर-उधर टहलती रही। इसके बाद अपना बैग, मोबाइल सहित अन्य सामान रेलिंग पर रखने के बाद किशोरी ने गंगा में छलांग लगा दी। इधर पुल से गुजर रहे राहगीर शोर मचाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते ही लोगों को भीड़ लग गई।
विज्ञापन


इधर घटना की जानकारी होते ही रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू करा दी। वहीं पुल की रेलिंग किनारे रखे बैग और मोबाइल के जरिए पुलिस किशोरी की शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद किशोरी की शिनाख्त बिहार के जिला भभुआ के दुर्गावती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस किशोरी की तलाश के लिए वाराणसी स्थित एनडीआरएफ टीम से संपर्क करने में जुटी रही। पुलिस ने बताया कि किशोरी काफी दिनों से कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम बढ़ईपुर गांव में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ती थी। वर्तमान समय में वह सिधागरघाट स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी।

वह सुबह करीब सात बजे साइकिल से अपने कॉलेज के पास सिधागरघाट ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकल पड़ी। वहां किसी के यहां साइकिल खड़ी कर बस से सीधे गाजीपुर घाट पहुंची। वहां से पैदल सेतु पर पहुंच अपने पास रखे बैग, मोबाइल आदि रख नदी में छलांग लगा दी। इस संबंध में कोतवाल विमलेश मौर्या ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed