फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teenager dies to death

...और किशोरी का दुपट्टे से लटकता मिला शव

Fri, 10 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies to death
गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के खजुरगांव में शुक्रवार की दोपहर किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में दुपट्टे से लटकता मिला। किशोरी के आत्महत्या करने के कारण का अभी पता नहीं 8ल पाया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि खजुरगांव निवासी रुदल राम का परिवार शुक्रवार की सुबह खेत पर धान की रोपाई करने के लिए घर से निकल गया था। घर में केवल रुदल की पुत्री अहाईस्कूल की छात्रा अन्नू- (14) मौजूद थी। दोपहर में अन्नू की बड़ी बहन राधा खेत से खाना लेने के लिए घर आई तो देखा कि उसकी बहन दुपट्टा के सहारे बांस से लटक रही थी। यह देख वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही खेत पर काम कर रहे परिजन भी आ गए। आनन-फानन में लोगों की मदद से परिजनों ने अन्नू को नीचे उतारा। घटना की सूचना कासिमाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर दी गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा होती रही। इस संबंध में कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed