फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Teen dies due to electric shock in Sendura village, sister injured

Ghazipur News: सेंदुरा गांव में करंट लगने से किशोर की मौत, बहन घायल

Wed, 28 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Teen dies due to electric shock in Sendura village, sister injured
जमानिया। सेंदुरा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से इकलौते पुत्र की मौत हो गई। जबकि भाई को बचाने गई बहन गंभीर रूप से झुलस गई। वह टेबल फैन चालू करने के लिए स्विच ऑन कर रहे थे।
विज्ञापन

गांव निवासी युवराज (15) घर में रखे टेबुल फैल को चालू कर रहे थे। इसी दौरान पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और चिपक गए। शोर सुनकर बहन किरन भाई को छुड़ाने की कोशिश करने लगी लेकिन वह करंट की चपेट में आ गई और जमीन पर गिर पड़ी। परिवार व आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को कमरे से बाहर निकाला। हालांकि तब तक युवराज की मौत हो चुकी थी। किरन को निजी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील में सौंप दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं है। सूचना मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed