फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Team will come from Lucknow to test the quality of pothole free roads, will visit twice

गड्ढ़ा मुक्त सड़कों का गुणवत्ता परखने लखनऊ से आएगी टीम, दो बार होगा दौरा ..

Sat, 18 Sep 2021 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Team will come from Lucknow to test the quality of pothole free roads, will visit twice
गड्डों में तब्दील सड़कों को गुणवत्ता के साथ गड्ढ़ामुक्त करने के लिए सरकार के निर्देश पर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक और फिर 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगा। गड्ढ़ामुक्त होने वाली सड़कों की गुणवत्ता को परखने शासन की टीम अभियान के दौरान दो बार आएगी। भौतिक सत्यापन के दौरान जिस भी अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही ठेकेदार की ओर से गुणवत्ता में कमी मिलने पर उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

748 किमी सड़क को गड्ढ़ामुक्त करने के लिए जिले को कुल तीन करोड़ 80 लाख रुपये अवमुक्त करना है। इसके लिए दो किश्त में धन अवमुक्त किया गया है। पहली किश्त में 60 लाख 40 हजार रुपये और दूसरी किश्त में एक करोड़ 34 लाख रुपये दिया गया। जिसके जरिए विभाग को 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त अभियान को गति देना है। शेष राशि का भुगतान 15 अक्टूबर के बाद किया जाएगा। इससे 15 नवंबर तक शेष सड़कों को गड्ढ़ामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिकारियों का कहना है कि सड़क गड्ढ़ामुक्त अभियान के तहत अभी सिर्फ कच्चा पैच का काम चल रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते पक्का पैच का काम शुरू नहीं हुआ। अभी प्रांतीय खंड की ओर से 22 किमी सड़क पर कच्चा पैचिंग का काम हुआ है। मौसम ठीक होने के बाद जल्द पक्का पैचिंग का काम तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed