फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Taking a dip in the Ganges and giving alms on Mauni Amavasya has special significance

Ghazipur News: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान व दान का है विशेष महत्व

Sun, 18 Jan 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Taking a dip in the Ganges and giving alms on Mauni Amavasya has special significance
गहमर। मौनी अमावस्या पर गंगा नदी के नरवाघाट सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन गंगा में आस्था की डुबकी लगाने का विशेष महत्व है। स्नान के बाद श्रद्धालु विभिन्न देवालयों में दर्शन-पूजन करते हैं और गंगा घाट पर रामेश्वरनाथ मंदिर स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक भी करते हैं।
विज्ञापन


कामाख्या मंदिर के पुजारी और महंथ आकाश राज तिवारी ने बताया कि इस दिन गंगा तट पर देवी-देवताओं का वास होता है। अमावस्या तिथि शनिवार की मध्य रात्रि 11:52 बजे से रविवार की मध्य रात्रि 1:08 बजे तक रहेगी। रविवार को पूरे दिन तिथि विद्यमान रहने के कारण श्रद्धालु पुण्यकाल मुहूर्त के अलावा अपनी सुविधानुसार कभी भी स्नान कर सकते हैं। स्नान के लिए पुण्यकाल निर्धारित किया गया है। साधु, संत और सन्यासियों के लिए भोर 3. 40 बजे से सूर्योदय पूर्व तक का समय शुभ माना गया है। जबकि गृहस्थ आश्रम के लोग (स्मार्तजन) रविवार को पूरे दिन स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन

स्नान और दान के अतिरिक्त इस दिन यमतर्पण का भी विधान है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान की प्रधानता के साथ-साथ मौन रहने का भी विशेष महत्व है। आचार्य पंडित रामाकांत पांडेय ने बताया कि इस दिन कटु शब्द न बोलने से मुनि पद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed