{"_id":"61abae0abcc08d659d22df7a","slug":"take-the-land-and-possession-dispute-seriously-ghazipur-news-vns626002090","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएपी, पाने योग्य पानी, सड़क के लिए कई प्रार्थना पत्र मिले, अधिकारियों ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी, पाने योग्य पानी, सड़क के लिए कई प्रार्थना पत्र मिले, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएपी की किल्लत, पेयजल संकट, साधन सहकारी समिति बंद होने के मामले है। अधिकारियों ने समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान 54 आवेदन पत्र आए। इनमें से तीन का समाधान किया गया।
उप जिलाधिकारी सेवराई राजेश प्रसाद के नेतृत्व में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी जमानिया, बीडीओ और एसडीएम ने फरियाद सुनी। तहसील में 9.30 से कर्मचारी आने लगे। 10.10 एसडीएम सेवराई ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुननी शुरू कीं। 10.50 क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेंद्र कृष्ण तहसील मुख्यालय पहुंचकर सभा कक्ष में फरियाद सुनने बैठे। इस बीच, 11.20 बजे सेवराई गांव निवासी डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह ने साधन सहकारी समिति पर खाद एवं डीएपी के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। उसके बाद 11.47 बजे किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने तीन वर्षों से बंद साधन सहकारी समिति गोड़सरा को पुन: संचालित करने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा। सतराम गंज बाजार के ग्रामीणों ने जल कल टंकी से दूषित पानी निकासी के समाधान हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा। 1.36 बजे बसुका गांव के नटवा के बारी के कई लोगों ने सड़क निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी दिलदारनगर कमलेश पाल, खंड विकास अधिकारी रेवतीपुर, खाद आपूर्ति निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में मुरली कुशवाहा ने कहा कि डीएपी की किल्लत से समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने साधन सहकारी समितियों पर डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। पुरुषोत्तम कुशवाहा ने तीन वर्ष से बंद पड़ी साधन सहकारी समिति गोड़सरा को संचालित कराने की मांग की। सतराम गंज बाजार के निवासी शौकत अली ने बताया की दूषित पानी सप्लाई की जा रही है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई। शिव जी जायसवाल ने बताया कि कई बार की शिकायतों के बाद भी जर्जर विद्युत तार नहीं बदले गए। जर्जर तारों को बदला जाए।