फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Take care of industrial establishment, applications sought for mining

औद्योगिक आस्थान की ली सुध, खनन के लिए मांगे आवेदन

Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Take care of industrial establishment, applications sought for mining
जिला पंचायत सभागार में जिला उद्योग बंधु और स्वरोजगार बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई। इस दौरान उद्यमी एसके दूबे की खनन संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि खनन के लिए वैध अनुमति, लाईसेंस होनी चाहिए। जिसके बाद ही शासन की गाइडलाइन के हिसाब से खनन कर सकते है। बिना अनुमति अवैध तरीके से खनन पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

बैठक में पेपर गिलास, प्लेट के उद्यमियों द्वारा प्लास्टिक गिलास उत्पादन एवं विक्रय बंद कराने के लिए जानकारी लेने पर बताया गया कि रामनगर चंदौली में इसके उत्पादन केन्द्र है। जिस पर जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी चंदौली को पत्र लिखकर सूचित करने का निर्देश दिया। इंडियन इंस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष वशिष्ट सिंह यादव ने बताया कि कंपनी के विद्युत कनेक्शन का विद्युत बिल यूबीआई चर्च कंपाउंड में 640653 रुपये जमा किया गया लेकिन एसडीओ टाउन द्वारा चेक बाउंस हो जाने संबंधित जानकारी दी गई। जिस पर जिलाधिकारी ने जिस बैंक खाते में चेक जमा किया गया है उसकी पूरी डिटेल्स निकालते हुए मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक आस्थान नंदगंज के रख-रखाव और सड़क, नाली, बाउंड्री निर्माण की जानकारी ली जिसमें बताया गया कि सड़क, नाली का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन बाउंड्री पूर्ण नहीं है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी से बात की गई है। बैठक में उद्यमियों ने स्टीमर घाट से नखास तक नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत, दुर्गा चौक से पहाड़ खां के पोखरा तक जर्जर सड़क, मिश्र बाजार काली मंदिर के सामने जर्जर रोड, स्टीमर घाट से नखास तक जर्जर रोड, ग्राम बिंदवलिया में जर्जर रोड, मुगलानीचक में जल-जमाव की शिकायत किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने नाली निर्माण में अनियमितता के लिए जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जर्जर एवं गढ्ढ़ा युक्त सड़कों को सही कराते हुए गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। बैठक में जून में निवेश मित्र वेबसाइट पर समय-सीमा के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन में छह प्रकरण लंबित होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए फूड इंस्पेक्टर का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के सहायक आयुक्त अजय गुप्ता, जिला अग्रणी प्रबंधक सूरज कान्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed