फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Take action against those who disturb peace

शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर करें कार्रवाई

Sun, 24 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Take action against those who disturb peace
गाजीपुर। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार की शाम डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान समस्याओं को सुन उसके निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जो भी शांति व्यवस्था में खलल डाले या डालने को कोशिश करें, उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे भेजने का काम करें। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सभी थाना प्रभारी निरीक्षक लगातार अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जो भी गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करें, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। अपराधियों को कदापि बख्शा न जाए। सभी थानाध्यक्षों को लंबित विवेचनाओं की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए आर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध घटित ना होने पाए। अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना के हिस्ट्रीशीटरों पर थाने के सिपाही से लेकर थाना प्रभारी तक नजर रखे। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्क दृष्टि बनाए रखे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले मस्जिदों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था को देख लें। प्रत्येक थाना प्रभारी थाने पर आए हुए फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें एवं प्राप्त प्रार्थना पत्र का निस्तारण निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। कहा कि सभी आरक्षियों/महिला आरक्षियों को उनके बीट में भेजे व उनसे जानकारी प्राप्त करें। घटित घटनाओं से संबंधित अपराधियों की गिरफ्तारी में तत्परता दिखाते हुए अतिशीघ्र गिरफ्तार करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed