फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sweets not found in standard, 70 kg destroyed

Ghazipur News: मानक में नहीं मिली मिठाई, 70 किलो नष्ट कराई

Sun, 27 Oct 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sweets not found in standard, 70 kg destroyed
गाजीपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त (खाद्य) आरसी पांडेय ने बताया कि इस दौरान मिठाई के तीन नमूना लिए गए। मानक में खरी नहीं उतरने पर 70 किलो मिठाई (अनुमानित मूल्य लगभग 12100) नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

जंगीपुर के सरस्वती नगर स्थित एक प्रतिष्ठान से दूध मलाई कोकोनट स्वीट, बिजवनपुर स्थित प्रतिष्ठान से छेना मिठाई तथा मरदह स्थित एक प्रतिष्ठान से किशमिश के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि शहाबुद्दीनपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में लोगों के उपभोग के लिए उपयुक्त न पाए जाने के कारण 15 किलो बर्फी, 30 किलो छेना मिठाई (अनुमानित मूल्य 9600) एवं मरदह स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से 25 किलो जलेबी (अनुमानित मूल्य लगभग 2500) नष्ट कराई गई। लिए गए नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। नमूना लेने की कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डा. तूलिका शर्मा, गुलाबचंद गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पंकज कुमार कनौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविंद प्रजापति की टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed