{"_id":"62a628efda26eb0aee273dd0","slug":"sweat-shed-for-two-hours-easy-paper-raised-hopes-ghazipur-news-vns658584514","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे बहाया पसीना, आसान पेपर ने बढ़ाई उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे बहाया पसीना, आसान पेपर ने बढ़ाई उम्मीदें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सम्मिलित राज्य -प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा.) परीक्षा का आयोजन रविवार को संपन्न हुई। जिसमें 12845 अभ्यर्थियों में से 7290 उपस्थित और 5555 अनुपस्थित हुए। जनपद में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां दो पालियों में परीक्षा का आयोजन हुआ।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। इस दौरान केंद्रों के आस-पास सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी। केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। 8.30 बजे से कड़ी जांच के बाद अभ्यर्थी प्रवेश करने लगे। पहली पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा की दो घंटे की परीक्षा होने के बाद अभ्यर्थी गेट से बाहर निकले। दो घंटे बाद दूसरी पाली के लिए 1:30 बजे से अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू हो गया। दूसरी पाली में सीसैट की परीक्षा ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक हुआ। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 29 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन काफी की तरफ से अधिकारियों का दौरा होता रहा।
पहले भी दो बार पीसीएस प्री की परीक्षा दिया था। इस बार सामान्य अध्ययन के पेपर में इतिहास और भूगोल के कई सवाल कठिन थे। - प्रदीप कुमार, आदर्श गांव।
इससे पहले तीन बार पीसीएस प्री की परीक्षा दी है। इस बार करेंट अफेयर्स से सवाल कम थे। लेकिन सामान्य अध्ययन काफी ठीक आया था। - विनोद कुमार, बवाड़े
परीक्षा चौथी बार दिया हूं और प्री परीक्षा उत्तीर्ण कर चुका हूं। इस बार का पेपर सरल लगा। उम्मीद है इस बार भी सफलता मिल सकती है। - नीरज पांडेय, बलिया।
पहली बार परीक्षा दी है। वैसे तो प्रश्न सरल लगा। अब देखते हैं मेरिट कितना जाता है। उम्मीद है कि सफलता मिलेगी।
खुशी यादव, गाजीपुर
परीक्षा में सभी प्रश्न सामान्य ही पूछे गए थे। कोई प्रश्न कठिन नहीं था। उम्मीद है कि प्री परीक्षा में सफलता मिलेगी। - हरिओम, रेवतीपुर।
पेपर तो सामान्य ही था, पर कुछ-कुछ प्रश्नों में थोड़ी उलझन हुई। अर्थव्यवस्था के सवाल को लेकर अड़चन पैदा हुई। - भैरव राय, रेवतीपुर