फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swayamsevak Sangh did road operation

Ghazipur News: स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचालन

Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Swayamsevak Sangh did road operation
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार की शाम नगर में पथ संचलन किया गया।स्वयंसेवक पूरे गणवेश में शामिल हुए। पथ संचलन शंकर कोल्ड स्टोरेज परिसर से शुरू होकर हाटा रोड, केसरी मोड़, विट्ठल चौराहा, यूसुफपुर फाटक, प्रिंस रोड,यूसुफपुर गंज,नवापुरा मोड़,पावर हाउस रोड, अकटहिया गल्ला मंडी, इंडियन बैंक, तहसील मुख्यालय होते कोल्ड स्टोरेज परिसर में जाकर संपन्न हुआ। बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हिंदू समाज को जोड़ने के लिए जन-जन की भावना को ध्यान में रखकर काफी लंबे समय बाद स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर इस नगर में पथ संचलन किया है। संघ समाज को यह संदेश देता है कि हम संगठित रहें, सबको जोड़ कर समाज को नई ऊंचाई तक ले जाएं। कोई नीचा है न कोई ऊंचा है सभी एक हैं, एक माता के संतान हैं। कार्यक्रम में जिला संघचालक जयप्रकाश वर्मा, विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, जिला सेवा प्रमुख कुश वर्मा, नगर प्रचारक उदय जी, नगर कार्यवाह अमित, राजेंद्र, सुधांशु, पीयूष राय शामिल रहे। संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed