फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद ने विश्व में धर्म को जागृत किया

Sun, 05 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Swami Vivekananda
गाजीपुर। नगर के तुलसी सागर में शनिवार की देश शाम आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता कवि दिनेशचंद्र शर्मा ने कहा कि स्वामीजी युग पुरुष थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं। उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि अगर आज युवा उनके बताए मार्ग पर चलें तो देश में एक नए युग का विकास होगा। उन्होंने कहा था कि सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी सत्य एक ही होगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। इस मौके पर राकेश ाय, अवधेश कुमार, सिद्धनाथ, समीर, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे। नंदगंज : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवकली इकाई की तरफ से नंदगंज में मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजंलि दी गई। महासभा के जिला उपाध्यक्ष विजयप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसा महान व्यक्तित्व का होना आज के समय में बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने वैचारिक शुद्धता और जीव कल्याण के लिए समूचे विश्व में धर्म को जागृत किया है। ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने कि समाज के उत्थान के लिए स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर हेमंत श्रीवास्तव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव तथा शिवकुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed