फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Survey of 5.54 lakh houses was done in 'Dastak' campaign

Ghazipur News: ‘दस्तक’ अभियान में 5.54 लाख घरों का हुआ सर्वे

Sat, 06 May 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Survey of 5.54 lakh houses was done in 'Dastak' campaign
स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के सहयोग से एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान सफलतापूर्वक चलाया। इस दौरान 5.54 लाख घरों का सर्वेक्षण किया गया। अभियान में बुखार, सर्दी, खांसी, जुखाम लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें एक भी व्यक्ति धनात्मक नहीं पाया गया। इसके साथ ही संभावित क्षय रोग व्यक्ति एवं कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) मनोज कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान भी चलाया गया। इस अभियान के तहत आशा और आगंनबाड़ी कार्यकर्ता ने घर-घर दस्तक देकर 391 बुखार और 241 आईएलआई (इनफ्लुएंजा लाइक इलनेस) के रोगी चिन्हित किए गए। 90 व्यक्तियों में क्षय रोग की पहचान की गई, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अभियान में 79 कुपोषित बच्चे चिह्नित किए गए, जिसमें अबतक 32 बच्चों को उपचार के लिए संदर्भित किया गया। समुदाय में महिलाओं की 4635 बैठकें, स्वयं सहायता समूह की 2652 बैठकें, एईएस की चर्चा पर 3169 बैठकें एवं जीवाणुयुक्त जल के 2024 स्थलों को मुक्त कराया गया। डेंगू, चिकनगुनिया, एईएस, आईएलआई, हीटवेव, हीट स्ट्रोक से बचाव आदि संचारी रोगों के प्रति पोस्टर, बैंनर, पैंपलेट, संचारी गोष्ठियों एवं रैलियों के माध्यम से समुदाय को जागरूक किया गया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांग जन कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed