फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Supply of nine villages remained closed for 15 hours due to high tension wire break

हाईटेंशन तार टूटने से 15 घंटे तक बंद रही नौ गांवों की आपूर्ति

Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Supply of nine villages remained closed for 15 hours due to high tension wire break
जमानिया। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के पास बीएसएनएल टावर के पीछे शुक्रवार की रात हाईटेंशन तार टूटने से स्टेशन बाजार फीडर से जुड़े नौ गांवों की बिजली आपूर्ति 15 घंटे तक बंद रही। पूरी रात बिजली न रहने से उपभोक्ता गर्मी में पसीने से तरबतर हो गए। शनिवार की दोपहर 1:07 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र से संचालित स्टेशन बाजार फीडर के बिजली आपूर्ति के लिए लगा 11 हजार वोल्ट का तार तहसील स्थित बीएसएनएल टावर के पीछे टूट गया। इससे बाजार सहित मदनपुरा, बरुइन, बूढ़ाडीह, करजही, गढ़ही, इलाइचीपुर, बड़ेसर, हेतिमपुर गांव के आंशिक हिस्सा में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उमस भरी गर्मी के बीच रात भर बिजली न रहने से हजारों लोग बेहाल हो गए। पसीना से तरबतर लोगों ने करवटें बदल कर रात बिताई। नवजात शिशु और छोटे बच्चे गर्मी की वजह से रो-रोकर हलाकान रहे। स्टेशन बाजार में पेयजल के लिए भी नगरवासी परेशान रहे। अगले दिन शनिवार की सुबह टूटे तार को जोड़ने का काम शुरू हुआ जो दोपहर 1:07 बजे के करीब पूरा हुआ। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना था कि स्टेशन बाजार फीडर का हाईटेंशन तार कई जगहों पर काफी जर्जर हो चुका है। गर्मी के चलते ये टूट जा रहा है। बिजली विभाग इन तारों को बदलवाने का कोई उपाय नहीं कर रहा। इससे बिजली उपभोक्ताओं को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उप खंड अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि हाईटेंशन तार टूटने से आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed