फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Supply of dozens of villages stalled due to breaking of high tension electric pole

Ghazipur News: हाईटेंशन विद्युत खंभा टूटने से दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप

Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Supply of dozens of villages stalled due to breaking of high tension electric pole
सेवराई। तहसील मुख्यालय के गेट के पास एक अज्ञात वाहन के टक्कर से बृहस्पतिवार की रात हाईटेंशन विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। संयोग रहा कि उस वक्त कोई हादसा नहीं हुआ। विद्युत पोल टूटकर गिर जाने के कारण तहसील मुख्यालय समेत भदौरा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित आसपास के करीब दर्जनभर गांवाें की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात करीब 10 बजे से ही बिजली आपूर्ति न होने के कारण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

वहीं आपूर्ति के अभाव में घरों में लगाया पंखा, कूलर, फ्रिज, इनवर्टर आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बना हुआ था। रात से ही बिजली आपूर्ति गुल होने से लोग रातभर गर्मी से बिलबिलाते रहे। लोगों के सामने पेयजल की भी समस्या गहरा गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि भदौरा विद्युत उपकेंद्र से संबंधित तहसील मुख्यालय पर हाईटेंशन विद्युत तार के जरिए ही क्षेत्र के अन्य जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। अज्ञात वाहन की टक्कर से तहसील मुख्यालय के गेट के सामने लगा विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई विद्युत खंभों के तार भी टूटकर गिर गए। संयोग रहा कि घटना के वक्त आसपास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता था। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों के सामने विभिन्न तरह की समस्याएं खड़ी हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत बड़े बुजुर्गों और बच्चों को हो रही हैं। गर्मी छुट्टी होने के कारण बच्चे घर में ही हैं लेकिन आपूर्ति ठप होने के कारण बच्चे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से बेहाल लोग हाथ पंखा के सहारे किसी तरह खुद को राहत देने की जद्दोजहद में जुटे रहे। इस संबंध में अवर अभियंता शिव कुमार पटेल ने बताया कि वाहन चालक को पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। चालक के द्वारा पोल की मरम्मत कराई जा रही है, जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed