फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Supply interrupted due to breaking of electric pole

बिजली का खंभा टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित

Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Supply interrupted due to breaking of electric pole
मरदह। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली का खंभा टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित है। इसके चलते संबंधित गांव के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र मलेठी फीडर को जाने वाली लाइन पर नरवर गांव के सामने एक विद्युत खंभा तेज आंधी और बारिश से तीन दिन पहले गिर गया। इसी तरह भोजापुर फीडर के बिजवनपुर गांव के सामने सीमेंट का विद्युत खंभा भी तीन दिन पहले तार सहित टूट कर गिर गया। इससे सैकड़ों घरों की आपूर्ति बाधित है। मरदह फीडर के पड़िता गांव में एक सप्ताह से बिजली का खंभा टूटकर गिरा रहने से दर्जन भर घरों में अंधेरा छाया हुआ है।

मरदह विद्युत उपकेंद्र से लगभग 70 गांव को विद्युत आपूर्ति की जाती है। जर्जर विद्युत तार आए दिन टूटकर गिरते रहते हैं। स्थानीय बस स्टैंड निवासी आशुतोष सिंह ने बताया कि नया तार या केबिल लगाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस सबंध में विद्युत विभाग के जेई प्रेमचंद कुमार ने बताया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर तुरंत कर्मचारी भेजकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में ट्रांसफार्मर जलने या बिगड़ने की कोई शिकायत नहीं है। तार एवं बिजली के खंभे की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed