फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sun did not come out from morning till afternoon, people were seen chilling

सुबह से दोपहर तक नहीं निकली धूप, ठिठुरते नजर आए लोग

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sun did not come out from morning till afternoon, people were seen chilling
उसिया गांव में ठंड से बचने के लिए अलाव तापते लोग। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शुक्रवार की शाम हुई बेमौसम बरसात से ठंड और गलन बढ़ गई है। शनिवार को सुबह से दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहने से लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में कुछ देर के लिए धूप तो निकली लेकिन उससे लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल पाई। शाम ढलते ही गलन बढ़ जाने पर लोग घरों में दुबक गए। इसके चलते बाजारों की रौनक कम हो गई।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बीते दो दिनों से बदला हुआ है। बृहस्पतिवार की रात तेज हवाओं संग हुई बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन उससे लोगों को राहत नहीं मिली। शाम होते ही आसमान बादलों से घिर गया। देखते ही देखते बारिश होने लगी। गरज-चमक संग हुई बारिश का असर शनिवार को भी बना रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

सुबह कोहरा एवं बादल छाए रहने से लोग देर तक घरों में रहे। दोपहर तक धूप नहीं निकली थी। इसके चलते कई जगहों पर दोपहर तक दुकानों पर ग्राहक कम पहुंचे थे। करीब बारह बजे धूप निकलते ही उसकी गर्माहट से गलन कम होने पर लोग घर से बाहर निकले। शाम ढलते ही एक बार फिर गलन का प्रभाव बढ़ जाने पर कंपकंपी बनी रही। इस वजह से बाजारों में सन्नाटा छा गया। कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर अलाव न जलवाए जाने से गरीब तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ठंड की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग स्वयं की व्यवस्था से अलाव जलाकर ठंड से राहत पा रहे हैं। मौसम की खराबी से फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed