{"_id":"650f30eace382f6683050e95","slug":"suddenly-hit-brakes-to-save-cattle-car-coming-from-behind-rammed-into-truck-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-4017-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मवेशी को बचाने में अचानक मारा ब्रेक, पीछे से आ रही कार ट्रक में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मवेशी को बचाने में अचानक मारा ब्रेक, पीछे से आ रही कार ट्रक में घुसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। थाना क्षेत्र के वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन स्थित सहेड़ी ओवरब्रिज के पास शनिवार को सड़क के बीचो-बीच अचानक मवेशी आने से चालक के अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक खड़ी हो गई। इधर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। संयोग अच्छा था कि कार सवार दोनों युवक बाल बाल बच गए।
देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के अमाव गांव निवासी दीनदयाल यादव अपने साथी देवरिया के सोनाडीह निवासी लाल साहब यादव के साथ वाराणसी से देवरिया जा रहे थे। सहेड़ी फोरलेन स्थित ओवरब्रिज के पास वाराणसी से गाजीपुर जा रही ट्रक के आगे अचानक सड़क पर मवेशी आ गया।
ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही कार ट्रक में जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार में बैठे लोग कार का एयर बैग खुल गया जिससे बाल बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि कार की टक्कर में कोई भी घायल नहीं हुआ।