फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Subhaspa MLA accused of demanding commission and threatening IN Ghazipur

UP: 'ठेकेदारी बंद कराके ब्लैक लिस्ट करा दूंगा...' सुभासपा विधायक पर कमीशन मांगने और धमकी देने का आरोप

Wed, 13 Dec 2023 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 13 Dec 2023 09:11 AM IST
सार

गाजीपुर के जखनिया से सुभासपा के विधायक पर कमीशन मांगने और धमकी देने के आरोप लगे हैं। उधर, ठेकेदार पर भी विधायक ने प्रतिनिधि से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
Subhaspa MLA accused of demanding commission and threatening IN Ghazipur
सुभासपा के विधायक बेदीराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के जखनिया से सुभासपा के विधायक बेदीराम पर कमीशन मांगने और धमकी देने का आरोप एक ठेकेदार ने लगाया है। इस संबंध में भुड़कुड़ा थाने में तहरीर भी दी है। विधायक ने भी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने उनके प्रतिनिधि के साथ अभद्रता की है।
विज्ञापन


मनिहारी-जखनिया फद्दोपुर तक सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से कराया जा रहा है। विधायक का दावा है कि यह कार्य मानक को दरकिनार कर किया जा रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उनसे की तो 10 दिसंबर को उन्होंने अपने प्रतिनिधि अरविंद कुमार को भेजा। 
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, विधायक प्रतिनिधि अपने साथ पीयूष को लेकर मौके पर गए और सड़क का निर्माण देख रहे थे। इस दौरान वहां पर डब्लू राय आया और अपने को ठेकेदार युधिष्ठिर उर्फ दीपू राय का भतीजा बताया। आरोप है कि घटिया कार्य करने की बात कहने पर उसने अरविंद को थप्पड़ मारा और अपशब्द भी कहा। धमकी दी कि भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। विधायक का आरोप है कि इसके बाद फोन पर ठेकेदार ने मुझे और मेरे प्रतिनिधि को अपशब्द कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 दिसंबर को साधोपुर (रामपुर) निवासी ठेकेदार ने भुड़कुड़ा थाने में विधायक बेदी राम के खिलाफ खिलाफ तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक बेदी राम द्वारा बार-बार कमीशन की मांग की जा रही है। धमकी दी जा रही है कि फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा और ठेकेदारी बंद कराके ब्लैक लिस्ट करा दूंगा। इसी दबाव में आकर 30 सितंबर को 2500 रुपये विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार निवासी कसिया, थाना-जलालपुर को फोन पे के जरिये दिया।

इसके बाद आठ दिसंबर को क्षेत्रीय विधायक को 4 लाख 10 हजार का नकद भुगतान किया। इसके बाद उनका लालच और बढ़ गया और 10 दिसंबर को फिर पैसे की मांग की, इसपर असमर्थता जाहिर की गई तो क्षेत्रीय विधायक के कहने पर उनके प्रतिनिधि अरविंद कुमार व पीयूष व तीन अन्य लोग लाठी-डंडे से लैस होकर कार्यस्थल पर पहुंचे और मजदूरों की पिटाई करके भगा दिया। 

 

काम भी बंद करा दिया। धमकी दी कि जो काम करने आएगा, उसे जान से मार देंगे और फर्म को ब्लैक लिस्ट कराने की धमकी दे रहे हैं। थानाध्यक्ष भुड़कुड़ा तारावती का कहना है कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कमीशन की बात प्रमाणित होने पर इस्तीफा दे देंगे : विधायक
इस मुद्दे को लेकर विधायक ने मंगलवार को शहर के एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और दावा किया है ठेकेदार ने क्रॉस केस करने के लिए फर्जी तरीके से बयान देते हुए तहरीर दी है। पहले मेरी तरफ से तहरीर दी गई। विधायक ने कहा कि वह कसम खाकर कह रहे हैं कि कमीशन लेना उनके लिए हराम है। यदि वह प्रमाणित कर दें तो विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed