फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students' union election to be held on 24

24 को होगा छात्रसंघ चुनाव

Sat, 12 Oct 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students' union election to be held on 24
शहर के गोराबाजार स्थित पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करते चुनाव अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। शहर के स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी गई। घोषित कार्यक्रम के अनुसार दोनों ही महाविद्यालयों में 16 अक्तूबर को नामांकन तथा 24 अक्तूबर को मतदान के बाद मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव की डुगडुगी बजते ही संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कालेज में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री के साथ ही विभिन्न संकायों कला, कृषि, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा और शारीरिक शिक्षा के प्रतिनिधि का भी चयन होगा। नामांकन 16 को 11 से तीन बजे तक तथा वैधता की जांच एवं वैध नामांकनों का प्रकाशन 17 को 11 से तीन बजे तक किया जाएगा। नाम वापसी 18 को 10 से एक बजे तक एवं उसके बाद वैध प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। 24 अक्तूबर को सुबह आठ से एक बजे तक मतदान तथा उसी दिन दो बजे से मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद उसी दिन निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करा दी जाएगी। अधिसूचना जारी होने के दौरान प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह, मुख्य नियंता डा. बालेश्वर सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. अशोक सिंह, डा. रविशंकर सिंह, डा. जेके राव, डा. अनुराग सिंह, डा. बद्रीनाथ सिंह, डा. गोपाल यादव, डा. पीयूषकांत आदि उपस्थित थे। उधर, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के तहत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री एवं कला और वाणिज्य संकाय के प्रतिनिधि पद के लिए निर्वाचन किया जाना है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रामनगीना सिंह यादव ने बताया कि नामांकन 16 अक्तूबर को सुबह दस से दो बजे तक तथा वैधता की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों का प्रकाशन 17 को 11 से ढाई बजे तक किया जाएगा। नाम वापसी अगले दिन 18 अक्तूबर को दस से एक बजे तक की जा सकेगी। उसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 24 अक्तूबर को मतदान सुबह आठ बजे से एक बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद दो बजे से मतों की गणना कराकर परिणाम घोषित करने के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

सक्रिय हो गए संभावित प्रत्याशी
गाजीपुर। शहर के दोनों महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होते ही संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करने के लिए अभी से जुट गए हैं। गाड़ियों का काफिला लेकर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी छात्र मतदाताओं से संपर्क बना रहे हैं। चुनाव में बाजी मारने के लिए शहर के गली-मुहल्लों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों तक की दौड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री कल से
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में मुख्य चुनाव अधिकारी डा. रामनगीना सिंह यादव ने बताया कि छात्र मतदाताओं की संख्या करीब 3331 है। चुनाव के लिए कुल 10 बूथ महाविद्यालय परिसर में बनाएं जाएंगे। उधर, पीजी कालेज में नामांकन पत्र 14 से 16 अक्तूबर तक सुबह 10 से दो बजे तक चुनाव कार्यालय से क्रय किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed