फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students sat on an indefinite hunger strike

बेमियादी अनशन पर बैठे छात्र

Sat, 08 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students sat on an indefinite hunger strike
प्राचार्य को 11 सूत्री मांगों का पत्रक देने के बाद भी कोई ठोस आश्वासन न मिलने से नाराज छात्रनेता अभिषेक राय नेतृत्व में कालेज परिसर में छात्र बेमियादी अनशन पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि मांगों को पूरा होने तक उनका
विज्ञापन


अनशन जारी रहेगा। विभिन्न मांगों से संबंधित 11 सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने शनिवार को प्राचार्य को पत्रक सौंपा। प्राचार्य द्वारा समस्याओं के समाधान का कोई आश्वासन न देने से नाराज छात्र नेता अभिषेक राय, विवेक राय,
विज्ञापन


पुष्पेंद्र उपाध्याय कालेज परिसर में बेमियादी अनशन पर बैठ गए। इस मौके पर छात्र नेता अभिषेक राय ने कहा कि जब तक प्राचार्य हमारी मांगों को मान नहीं लेते हैं, तब गांधीवाद तरीके से अनशन चलता रहेगा। छात्र नेता विवेक राय
विज्ञापन
विज्ञापन


ने कहा कि अगर छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुई छात्र बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मांग पूरा होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुधांशु राय, प्रशांत राय, अंकित राय, संदीप राय, हरिओम तिवारी, भारत राय,

अतुल राय, हिमांशु राय, गौरव प्रधान, गौरव सिंह आदि छात्र मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed