फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Students in classes 6 to 8 will understand the subject matter through 10-minute videos and e-content.

Ghazipur News: 10 मिनट तक वीडियो, ई-सामग्री से विषय समझेंगे कक्षा 6 से 8 के बच्चे

Sun, 21 Jun 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Students in classes 6 to 8 will understand the subject matter through 10-minute videos and e-content.
गाजीपुर। परिषदीय स्कूलों में कक्षा-6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके तहत अब कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को हर पाठ के दौरान कम से कम 10 मिनट डिजिटल माध्यम से पढ़ाया जाएगा। बच्चों को वीडियो, ई-सामग्री, प्रश्नोत्तरी और अन्य तकनीकी साधनों की मदद से विषय समझाए जाएंगे। इससे उनकी रुचि ही नहीं बढ़ेगी बल्कि विषयों को समझना भी आसान होगा।
विज्ञापन

जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें करीब सवा दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विभाग का मानना है कि चित्र, वीडियो और अन्य डिजिटल साधनों से पढ़ाई होने पर बच्चों की रुचि बढ़ेगी और विषयों को समझना आसान होगा। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों का साप्ताहिक आकलन नियमित रूप से कराया जाएगा। स्कूल नहीं आने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास भी होगा। प्रेरणा पोर्टल पर अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम दर्ज किया जाएगा। विद्यालयों में पुस्तकालय, खेलकूद, स्वच्छता और अन्य गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि नए शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार सभी विद्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पढ़ाई में डिजिटल साधनों के उपयोग से बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed