फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   student sunk in ganges

गंगा में स्नान करते छात्र डूबा, मौत

Fri, 10 Jun 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
student sunk in ganges
सुहवल के गरुआ मकसूदपुर गांव के पास गंगा में िकशोर के डूबने की सूचना पर लगी ग्रामीणों की भीड़।
 गंगा में स्नान करते समय डूबने से छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तटवर्ती मल्लाहों एवं गोताखोरों के सहयोग से पांच घंटे बाद शव को बाहर निकलवाया। शव को देखते ही परिवार के सदस्य चीत्कार उठे। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रतन बीते एक जून को गर्मी की छुट्टी में गांव घूमने आया था।
विज्ञापन


क्षेत्र के गरंआ मकसूदपुर गांव निवासी रतन कुमार राय (16) पुत्र प्रेमशंकर राय अपने  परिवार और दोस्तों के साथ गंगा नदी में शुक्रवार की सुबह स्नान करने गया था। इस बीच देखते-ही-देखते वह गहरे पानी में चला गया। साथी कुछ समझ पाते तबतक वह गहरे पानी में चला गया। इस बीच रतन ने बचाओ-बचाओ की अावाज दी। लोग उसे जबतक बचा पाते वह नदी की धारा में समा गया। काफी खोजबीन के बाद भी शव का कहीं अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


 सूचना पाकर मौके पर  पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मल्लाहों तथा गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन में जुट गए। इस बीच देरी होने पर नाराज ग्रामीणों ने डीएम सेे फोन महाजाल की व्यवस्था कर शव को खोजने की मांग की। डीएम संजय खत्री ने कोतवाली पुलिस   को हर  संभव सहयोग करने का निर्देश दिया। पांच घंटे बाद छात्र का शव नदी से बरामद कर लिया गया।  मृत छात्र के माता-पिता वर्तमान में लखनऊ में थे। सूचना मिलते वह अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed