फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Student not found yet, police engaged in search

अब तक नहीं मिली छात्रा, तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Student not found yet, police engaged in search
स्थानीय पुलिस सहित वाराणसी की एसडीआरएफ ( राज्य आपदा मोचन बल ) के गोताखोरों की ओर से लगातार तलाश के बाद भी गंगा में कूदी छात्रा का पता नहीं चल सका। बावजूद पुलिस अभी भी स्थानीय मछुआरों की सहायता से उसे ढूंढने में जुटी है। इधर परिजन अभी भी पुत्री के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

बीते एक जनवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे कोतवाली क्षेत्र के रजागंज चौकी के तहत हमीद सेतु से एक 17 वर्षीय छात्रा ने बैग और मोबाइल रखकर गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मोबाइल और बैग के जरिए उसकी पहचान करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी थी। जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वहां काफी संख्या में राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद उसकी पहचान ज्योति (17) निवासी कलौरा थाना दुर्गावती जिला भभुआ/ कैमूर बिहार के रूप में हुई थी। जो काफी दिनों से अपने फुफा कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुसुम बढ़ईपुर निवासी रामविलास यादव के यहां रहकर कक्षा बारह में पढ़ती थी। पुलिस के छानबीन में पता चला कि घटना वाले दिन वह सुबह सात बजे फुफा से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर साइकिल से निकली थी और रास्ते में कहीं साईकिल रख बस से गाजीपुर घाट पहुंची। जहां से वह सीधे हमीद सेतु पहुंच अपने साथ लिए बैग और मोबाइल आदि को रख नदी में छलांग लगा दी थी। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि लापता छात्रा की तलाश अभी भी जारी है, जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed