फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   student filed a case against the manager

छात्रा ने प्रबंधक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
student filed a case against the manager
करंडा। बड़सरा स्थित एक महाविद्यालय के प्रबंधक द्वारा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा को गाली देने और कालेज से बाहर निकालने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने बृहस्पतिवार की शाम प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बड़सरा गांव निवासी नेहा गोंड़ ने तहरीर में बताया कि वह राममूरत महिला महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बीते 22 मार्च प्रवेशपत्र लेने विद्यालय पहुंची थी। प्रबंधक राजेंद्र यादव ने प्रवेशपत्र के लिए सुविधा शुल्क न देने पर गालियां दीं और भविष्य बर्बाद करने की चेतावनी देते हुए कालेज से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक राजेंद्र यादव के खिलाफ धमकी देने और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा किया है। थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि छानबीन में सीसी टीवी कैमरा बंद मिला है। प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बताया कि छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। इस तरह की कोई बात विद्यालय में नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed