{"_id":"060223de0cd52438a488501038a98560","slug":"student-election-in-pg-and-sspg-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी और एसएसपीजी कालेज में आज नया छात्रसंघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी और एसएसपीजी कालेज में आज नया छात्रसंघ
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कालेज और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन
के लिए शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए कराए जा रहे इन
कालेजों के चुनाव में कुल 47 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 11 हजार 8 सौ
से ज्यादा मतदाता करेंगे। मतदान के लिए
दोनों कालेजों में 27 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 8 से दिन में 1 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना होगी। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पीजी कालेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 30 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर 5, उपाध्यक्ष पद पर 3, महामंत्री पद पर
सर्वाधिक 8, पुस्तकालय मंत्री, कला संकाय प्रतिनिधि, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के पद पर तीन-तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। शिक्षा और शारीरिक शिक्षा संकाय के प्रतिनिधि पद के लिए एक-एक उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर मतदान के लिए कुल 17
बूथ बनाए गए हैं। कालेज के 7862 छात्र मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिन में 1 बजे मतदान समाप्त होने के बाद दो बजे से मतों की गणना की जाएगी। गुरुवार को बैरिकेडिंग आदि कर मतदान की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया। मतों की गणना के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों
को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। उधर स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर 3, उपाध्यक्ष पद पर 3, महामंत्री पद पर 5, पुस्तकालय मंत्री पद पर 3 तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर 2 सहित कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इनके भाग्य का फैसला कालेज के 4004 छात्र मतदाता करेंगे। मतदान के लिए परिसर में 10 बूथ बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी शाम तक पूरी कर ली गई।