फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stubble of five bighas destroyed by burning

पांच बीघा की पराली जलकर नष्ट

Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Stubble of five bighas destroyed by burning
दिलदारनगर के फुल्ली गांव के सिवान में लगी आग पर काबू करने के प्रयास में जुटे किसान। - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली ग्राम सभा तहत शेरपुर और रसूलपुर के सिवान में शनिवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में दो किसानों के पांच बीघा की पराली जलकर नष्ट हो गई। वहीं ग्रामीणों के प्रयास से दर्जनों किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने से बच गई। हार्वेस्टर से कटिंग करके भूसा बनाने के लिए छोड़ी गई पांच बीघा गेहूं की पराली जलकर राख होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे के आसपास क्षेत्र के शेरपुर और रसूलपुर गांव के बीच सिवान में शेरपुर के किसान अखिलेश्वर यादव की दो बीघा और गहन यादव की तीन बीघा गेहूं की फसल हार्वेस्टर से कटिंग करने के बाद पराली को पशुओं के चारे के लिए भूसा बनाने के लिए को छोड़ा गया था। वहीं रसूलपुर गांव के पास स्थित एक बस्ती के बच्चे खेत में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक पराली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसानों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल और पुलिस विभाग के कर्मचारी दमकल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग को पूरी तरह से बुझाने में कामयाब रहे। यह तो गनीमत रहा कि पास के खेत में ही हार्वेस्टर से कटिंग हो रही थी, जिससे ग्रामीणों ने वहां पर मौजूद हार्वेस्टर की मदद से अगल-बगल की खड़ी फसल को काटकर आग लगने वाले खेत से संपर्क हटा दिया और सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग में स्वाहा होने से बच गई। वहीं आग पर काबू पाने के बाद शेरपुर निवासी अनिल यादव, गिरधारी सिंह, नारायण सिंह आदि किसानों ने राहत की सांस लेते कहा कि हम लोगों के खेत तक आग पहुंच चुकी थी, लेकिन वह तो समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed