फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Strong winds broke three poles and wires, leaving 103 villages without power for 68 hours.

Ghazipur News: तेज हवाओं से टूटे तीन खंभे और तार, 68 घंटे से 103 गांवों की बिजली गुल

Sun, 05 Oct 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Strong winds broke three poles and wires, leaving 103 villages without power for 68 hours.
लठठूडीह। क्षेत्र में बीते दिनों तेज हवा व बारिश के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इसका खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। तीन खंभे व तार गिरने के कारण 68 घंटे से 103 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप है। इससे 1.10 लाख की आबादी प्रभावित है। शुक्रवार व शनिवार को तेज हवाओं संग लगातार बारिश हुई। लौवाडीह में बिजली के तीन खंभे गिर गए। तार टूटने से पतार, बीबीपुर, दुबिहा, सद्दोपुर, बद्दोपुर, चक फातमा, कामूपुर, लठ्ठूडीह, भरौली कला, करीमुद्दीनपुर, उतराव, कोकिलपुर, मसौनी, डुढिया, जोगा, लौवाडीह, पारो, सोनवानी, महेंद आदि गांवों में तीन अक्तूबर की रात 3 बजे बिजली आपूर्ति ठप है। बत्ती गुल होने से लोगों के घरों में लगी पेयजल की टोटियां भी सूखी रह गईं। हैंडपंपों पर कतार लोगों ने किसी तरह से पानी का इंतजाम किया। इसके बाद लोगों ने बिजली निगम के अभियंताओं से संपर्क किया, तो पता चला कि तेज हवाओं के कारण बिजली के तार व पोल टूटे हुए हैं। इसके कारण बिजली नहीं है। पूरे दिन लोग बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। कुछ ऐसी ही स्थिति शनिवार को भी रही। रविवार की रात 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। बिजली नहीं रहने से लोगों को मोबाइल चार्जिंग के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखा गया। सबसे अधिक दुश्वारियों का सामना घरों में रहने वाली महिलाओं व बच्चों को करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने का असर कृषि कार्य पर भी पड़ रहा है। बिजली निगम के जेई मुकुंद लाल ने बताया कि तेज हवाओं के कारण पोल व तार टूट गए हैं। इनको दुरुस्त करने में कर्मचारी लगे हैं। कोशिश है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed