{"_id":"631f7941b4b8cb04af4a1e6d","slug":"street-plays-will-be-held-at-two-places-continuously-for-25-days-ghazipur-news-vns6739073108","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन लगातार दो स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 दिन लगातार दो स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
विज्ञापन
समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में बालिका शिक्षा एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में पचास स्थानों पर (25 दिन प्रतिदिन दो स्थान) नुक्कड़ नाटक एवं 120 स्थानों पर (30 दिन तक प्रतिदिन चार स्थानों) पर एलईडी वैन से विभाग की ओर से उपलब्ध कराई फिल्मों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
नुक्क़ड़ नाटक एवं सांस्कृतिक दलों की तरफ से प्रदर्शन अक्तूबर माह के पहले सप्ताह से प्रारंभ होकर नवंबर के पहले सप्ताह के मध्य तक संचालित होगा। इनके प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय स्तर पर संबंधित परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की ओर से किया जाएगा।
इसी तरह प्रत्येक प्रदर्शन स्थल पर एलईडी वैन से एक-एक घंटे तक विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई फिल्मों के माध्यम से आम जन को निपुण प्रदेश, दीक्षा ऐप, सामर्थ एवं शारदा कार्यक्रम-आपरेशन कायाकल्प, डीबीटी एवं बालिका शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से नामित जिला समन्वयक के नेतृत्व में गठित टीम मानिटरिंग करेगी। इस संबंध में जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित राय ने बताया कि कार्यक्रम स्थलों का चयन कर सूची मांगी गई है।