फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stopped work of railway project

काश्तकारों ने रेल परियोजना का रोकवाया कार्य

Mon, 09 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Stopped work of railway project
सुहवल। डीएम के निर्देश पर मेदनीपुर गांव के पास आरवीएनएल एवं कार्यदायी संस्था द्वारा रेल परियोजना के तहत कराए जा रहे काम को सोमवार की देर शाम जमीन के काश्तकारों ने रोकवा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम जमानिया कई थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और पूर्व प्रधान सहित तीन को हिरासत में लेकर थाने आईं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों रेल परियोजना को लेकर दाखिल आर्बिटेशन के मामले को डीएम न्यायालय द्वारा निस्तारित किया गया था। इसके बाद आरवीएनएल एवं कार्यदायी संस्था जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट ने मेदिनीपुर गांव के पास गाटा संख्या 267 में निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही संबंधित जमीन के काश्तकारों ने मौके पर पहुंच यह कहते हुए निर्माण कार्य रोकवा दिया कि वह जिलाधिकारी के न्यायालय के द्वारा सर्किल रेट के मामले किए गए निस्तारण से संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

आरवीएनएल और कार्यदायी संस्था ने इसकी सूचना एडीएम राजेश कुमार सिंह को दी। उनके निर्देश पर जमानिया एसडीएम प्रतिभा मिश्रा के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस टीम मौके के साथ पहुंची। एसडीएम ने जानकारी लेने के बाद विरोध कर रहे मेदनीपुर के पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। जहां उन लोगों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। इधर पुलिस टीम की मौजूदगी में कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरवीएनएल के परियोजना निदेशक सत्यम कुमार ने बताया कि ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड के पहले चरण के 1766 करोड़ की इस परियोजना के लिए वर्ष 2016 में जमीन अधिग्रहित की गई थी। इसमें कुछ गांव के काश्तकारों ने जमीन के मुआवजे में असमानता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के न्यायालय में आर्बिटेशन दाखिल किया था। इसका निस्तारण बीते जून माह में कर दिया गया था। एसडीएम जमानिया प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि बेवजह निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। निर्माण कार्य पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शुरू हो चुका है। सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपेटगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed