{"_id":"64c2bee589f5b6a47e035ed4","slug":"staged-a-protest-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-1226-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने मणिपुर की घटना के विरोध में डा. आंबेडकर उद्यान से जुलूस निकालकर सरजू पांडेय पार्क में बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ये घटना भाजपा सरकार एवं नेताओं की सोची-समझी साजिश है। भाजपा की सरकार जब से केंद्र एवं प्रदेश में आई है तब से आए दिन आदिवासियों के विरुद्ध नए-नए कानून पारित कर पूंजीवाद एवं सामंतवाद को बढ़ावा देने में लगी हुई है। इसे आदिवासी समुदाय अब कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया।
धरना सभा में चंद्रिका प्रसाद, नौबत मौर्य, गजराज रावत, विजय कुमार, हरिलाल, धनंजय कुमार, दिलीप कुमार, सत्यनारायण बौद्ध, लालचंद, एसके निराला, कामता प्रसाद, रामदरश आदि ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
अध्यक्षता रामप्रसाद एवं संचालन विनोद बागी ने किया। उधर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने मणिपुर की हिंसा के विरोध में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यनाथ यादव, जितेंद्र राय, रामसूरत यादव, बलिराम यादव, सतीशचंद्र यादव, सत्यनारायण यादव उपस्थित थे। संवाद