फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stadium team wins in Kabaddi

कबड्डी में स्टेडियम की टीम विजयी

Sun, 07 Nov 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stadium team wins in Kabaddi
गाजीपुर। जिले के रसूलपुर बेलवा में रविवार को गणेश क्लब रसूलपुर बेलवा की तरफ से जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बबेड़ी और नेहरू स्टेडियम के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों के स्कोर बराबर पर रहे।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों टीमों को पांच-पांच रेड करने का अवसर दिया गया। इसमें नौ अंक पाकर स्टेडियम की टीम विजयी हुई। इसके बाद एक दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान पाने वाली टीम को पांच हजार, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम और तीसरा स्थान पाने वाली टीम को दो-दो हजार का पुरस्कार और शील्ड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव और समाजसेवी गुल्लू सिंह यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार से निराश होने के बजाय अपने मन में यह निश्चय करें कि हमें अगली बार जीत हासिल करना है। मनोज यादव, प्रमोद यादव, संजय यादव मास्टर, सुनील यादव, अमित यादव, समाजसेवी अभिषेक कुशवाहा पंकज, राजमोहन यादव आदि रहे। कमेंट्रेटर की भूमिका कंडल यादव और रेफरी की भूमिका सुनील यादव ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed