फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SSO arrested, supply halted for eight hours

Ghazipur News: एसएसओ गिरफ्तार, आठ घंटे ठप की आपूर्ति

Fri, 27 Dec 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
SSO arrested, supply halted for eight hours
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के भवरूपुर गांव में बीते 22 अक्तूबर को तार जोड़ रहे लाइनमैन विजय कुशवाहा की करंट से मौत के मामले में शुक्रवार को एसएसओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना से नाराज कर्मचारियों ने बहरियाबाद पावर हाउस से बिजली आपूर्ति ठप कर दी। हालांकि समझाने पर आठ घंटे बाद आपूर्ति चालू कर दी गई।
बहरियाबाद पावर हाउस से सबद्ध भवरुपुर गांव से दक्षिण सिवान में शटडाउन लेकर संविदा कर्मी सुनील कुमार गोड़ काम कर रहे थे। उनके साथ सहयोग में गांव निवासी विजय कुमार कुशवाहा (40) भी लगे थे। खंभे से गिरे तार की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मामले में घटना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीण प्रदर्शन किए थे। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर लापरवाही का आरोप लगाया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी एसएसओ जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर साथी नाराज हो गए और वह सुबह सात बजे से आपूर्ति ठप कर दिए। जानकारी होने पर उच्चाधिकारियों और पुलिस ने समझाकर शांत कराया, जिसके बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल किए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed