फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sri Rama took birth

श्री राम ने लिया जन्म

Thu, 29 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sri Rama took birth
श्री राम ने लिया जन्म
प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की रामलीला में मंगलवार की रात श्रीराम  जन्म एवं ताड़का वध की लीला हुई जो श्री महादेव आदर्श रामलीला मंडल के पात्रों द्वारा की गई। लीला में श्री राम के जन्म लेते ही ढोल नगाड़े बजने लगे। महिलाएं मंगल गीत और सोहर गाने लगी तथा देवता और मुनि पुष्प वर्षा कर स्तुति करने लगे। ।
विज्ञापन

 पुत्रहीन होने की चिंता से राजा दशरथ कुलगुरू वशिष्ठ के आश्रम जाते हैं और अपनी व्यथा सुनाते हैं।

  गुरू वशिष्ठ महाराज दशरथ को श्रृंगी ऋषि  के पास भेजते हैं।  गुरु के  आदेश पर राजा दशरथ श्रृषि के आश्रम पहुंचते हैं और अपनी व्यथा  सुनाते हैं। श्रृंगी श्रृषि महाराज दशरथ से कहते हैं कि हे राजन आप अपने राज्य  में जाकर यज्ञ की तैयारी कराएं। सकुशल यज्ञ संपन्न होता है और अग्नि देव प्रकट हो प्रसाद के रुप में राजा दशरथ को खीर देते हैं। राजा दशरथ इस खीर को महारानी कौशल्या सहित अपनी रानियोें को खिलाते हैं।
विज्ञापन


परिणाम स्वरूप भगवान समेत चारों भाइयों का जन्म होता है। जब  महर्षि विश्वामित्र को रामजन्म की सूचना मिलती है तो महाराजा दशरथ से यज्ञ  हवन संपन्न  कराने के लिए राम-लक्षमण को मांंगते हैं। श्रीराम गुरुदेव की आज्ञा से  ताड़का का वध करते हैं। माहौल भगवान राम के जय जय कार से गूंज उठता है।कार्यक्रम को सकुशशल संपन्न कराने के लिए  अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव,  उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा, संयुक्त मंत्री  लक्ष्मीनारायण, उपमंत्री लवकुमार त्रिवेदी, प्रबंधक जैमिनीदत्त त्रिवेदी,  कोषाध्यक्ष अभय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed