सुहवल ढढनी मार्ग पर सेना भर्ती से लौट रहे युवको से भरी मिनी बस पलटने से घायलों युवक। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
सुहवल। दानापुर में सेना भर्ती की शारीरिक क्षमता परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी मिनी बस रविवार की शाम सुहवल क्षेत्र के रमवल गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 11 अभ्यर्थी घायल हो गए। जिला अस्पताल में इनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। मरदह एवं बिरनो थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के युवक बिहार प्रांत के दानापुर में आयोजित सेना भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा देने गए थे। सभी अभ्यर्थी परीक्षा देकर ट्रेन से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। यहां से एक मिनी बस किराये पर लेकर घर के लिए रवाना हुए। मिनी बस में 20 अभ्यर्थी सवार थेे। ढढ़नी से सुहवल की तरफ तेज रफ्तार से जा रही मिनी बस रविवार की शाम अनियंत्रित होकर रमवल गांव सामने पलट गई। हादसे के बाद बस में फंसे युवक शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े और बचाव में जुट गए। इसी बीच पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और घायल बिरनो निवासी हरेंद्र राजभर (19), मरदह निवासी गुलशन (18), बिरनो निवासी संदीप कुशवाहा (19) व गोविंद कुमार (19), मरदह निवासी आशीष (18), मरदह निवासी मोनू (19), मरदह निवासी डब्लू (20), मरदह निवासी अजीत यादव (19), मरदह के ही प्रदीप यादव (20), बिरनो निवासी सौरव गुप्ता (20) और मरदह निवासी रितेश यादव (18) को निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल हरेंद्र राजभर ने बताया कि सभी अभ्यर्थी दानापुर में आयोजित सेना की भर्ती में फिजिकल टेस्ट देकर ट्रेन से दिलदारनगर पहुंचे। वहां से उन्होंने एक मिनी बस रिजर्व कर गांव के लिए निकल पड़े। इधर बस चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।