फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP spot the line to Zamania Kotwal

एसपी ने जमानिया कोतवाल को लाइन हाजिर किया

Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
SP spot the line to Zamania Kotwal
जमानिया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने जमानिया कोतवाल संपूर्णानंद राय को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी तक कोतवाली की कमान किसी को नहीं सौंपी गई है। फौरी तौर पर अतिरिक्त इंस्पेक्टर कार्यभार देख रहे है। ज्ञात हो कि मंगलवार की रात दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फुल्ली ग्राम पंचायत के शेरपुर गांव के पास गेहूं के खेत में जमानिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुहम्मदपुर निवासी बदरे आलम खान (44) की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी तमन्ना के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया और घटना के विषय में परिजनों से भी पूछताछ की थी। मृतक की पत्नी द्वारा दिए तहरीर के अनुसार, गांव के पूर्व प्रधान पति अब्बास व उनके पुत्र भांजा द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसकी शिकायत जमानिया पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर किया गया था, लेकिन पुलिस ने मामले को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। माना जा रहा है कि शिकायती पत्र पर कोई ठोस कार्रवाई न होता देख एसपी ने कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed