फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP's Bhola Nath, BJP's Chanchal and two independents filled the form

सपा के भोला नाथ, भाजपा के चंचल समेत दो निर्दल ने भरा पर्चा

Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP's Bhola Nath, BJP's Chanchal and two independents filled the form
गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में सोमवार को एमएलसी चुनाव के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन दिन में 11 बजे से शाम 3 बजे तक हुआ।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से भोलानाथ ने नामांकन किया। उन्होेंने भदोही जिले के निदिउरा का पता दिया है। उन्होंने दो सेट में नामांकन किया गया। भाजपा के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल ने पर्चा दाखिल किया। उन्होंने अपना पता सैदपुर का तेतारपुर गांव बताया है। निर्दलीय प्रत्याशी मदन सिंह अधियरा के रहने वाले हैं जबकि प्रत्याशी देवेंद्र सैदपुर के तेतारपुर के निवासी हैं। नामांकन के लिए कचहरी पर जबरदस्त भीड़ रही। गहमागहमी खूब थी लेकिन सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिलाधिकारी मगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रेक्षक राकेश कुमार पहुंचे
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए गाजीपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से द्विवार्षिक निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग द्वारा राकेश कुमार को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिनका 20 मई को जनपद में आगमन हो गया है। वे निरीक्षण गृह प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के विश्राम कक्ष में हैं। जिनका मोबाइल नंबर 9555697541 है।

समर्थकों संग नामांकन करने जाते  सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल। संवाद

समर्थकों संग नामांकन करने जाते सपा प्रत्याशी भोलानाथ शुक्ल। संवाद- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed