फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP rural inspected the police station

एसपी ग्रामीण ने थाने का किया निरीक्षण

Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP rural inspected the police station
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आरडी चौरसिया शनिवार को रेवतीपुर थाना पहुंचे, इस दौरान उन्होंने परिसर में आयोजित थाना दिवस में भाग लिया। बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख रखाव का अवलोकन किया। उन्होंने चेताया कि किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने थाने पर बन रहे बैरक तथा मेस का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

थाने का निरीक्षण करने के बाद एएसपी ग्रामीण ने कहा कि सभी आरक्षी अपने-अपने बीट पर मुस्तैदी से काम करें, इस दौरान अपने क्षेत्र के अवांछनीय तत्वों, फरार इनामिया, सहित विभिन्न मामलों में वांछितों पर नजर रखें, साथ ही समय समय पर उनके विरुद्घ कार्रवाई सुनिश्चित करें। मिश्रित आबादी वाले गावों में विभिन्न समुदायों के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में बातकर लगातार उनसे संपर्क में रहे, किसी तरह कि अफवाहों पर सख्त कार्यवाई की जाए। किसी भी असहजता से बचा जा सके एवं क्षेत्र में किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था कायम रहे। इस दौरान थाना दिवस पर एक मामला है जिसका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, प्रभारी निरीक्षक कुलदीप शर्मा तथा हरीश चंद्र वर्मा एवं क्षेत्र के सारे लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed