फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP MLC met those who showed black flag to CM

कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराएं लगाए जाने पर एमएलसी ने जताया एतराज

Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP MLC met those who showed black flag to CM
गाजीपुर। सपा के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने मुख्यमंत्री को सैदपुर आगमन पर काला झंडा दिखाने के आरोप में जेल में बंद पार्टी कार्यकर्ता मोहित यादव और उनके साथियों से सोमवार की शाम मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से भी मुलाकात की। कार्यकर्ताओं पर संगीन धाराएं लगाने पर ऐतराज जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काला झंडा दिखाना अपराध नहीं है। विरोध दर्ज कराने का यह लोकतांत्रिक तरीका रहा है, लेकिन भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। सरकार का यह दमनात्मक रवैया ठीक नहीं है। भाजपा सरकार को यह गलतफहमी हो गई है कि वह हमेशा सत्ता में रहेगी। लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है। सरकार अपना विरोध सहन नहीं कर पा रही है। भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ साजिश रच रही है। इसके राज में लोकतंत्र कमजोर हुआ है। सरकार सपा की लोकप्रियता से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ताओं की हर स्तर पर मदद की जाएगी और सरकार बनने पर उन पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। उनके साथ जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रतिनिधि पप्पू लाल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, आत्मा यादव, अजय सेन, नन्हें आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed