{"_id":"dc94eeb31027f6b8a473fb1aa26d0bb5","slug":"sp-leader-assault-case-report-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता से मारपीट मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता से मारपीट मामले में रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 04 Jun 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी बाजार में बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे सपा नेताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में पीड़ित नेता रामबचन यादव ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और लूट का नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
सपा नेता रामबचन यादव ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह धरवाकला निवासी लल्लन यादव के यहां तिलक समारोह में भाग लेकर अवधेश यादव के साथ स्कार्पियो से लौट रहे थे। इस दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे कासिमाबाद पुरानी बाजार में एक सफारी ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रोक लिया।
गाड़ी रुकते ही सफारी से उतरे एक सपा नेता ने आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर उन्हें और अवधेश को गाड़ी से खींच लिया। इसके बाद सफारी सवारों ने लात-घूसों और डंडे से उनकी पिटाई की। आरोप लगाया कि हमलावरों ने 25 हजार नकदी और एक सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन
इस संबंध में एसएसआई संजय शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर जगरो गांव निवासी रामदरश यादव, कोड़ार गांव निवासी राहुल मिश्रा, गेवड़ी गांव निवासी जितेंद्र यादव, पड़िता गांव निवासी लालजी यादव तथा सुरेंद्र यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।