फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP continues to dominate Jangipur Vis seat

जंगीपुर विस सीट पर सपा का वर्चस्व कायम

Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
SP continues to dominate Jangipur Vis seat
समाजवादी पार्टी ने इस विधानसभा चुनाव में अपना दबदबा साबित किया है। सुभासपा के साथ गठबंधन कर उसने जहां सभी सात सीटों पर जीत हासिल की है वहीं जंगीपुर विस सीट पर पार्टी ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।
विज्ञापन

परिसीमन के बाद गठित जंगीपुर विधानसभा सीट के लिए वर्ष 2012 में हुए पहले चुनाव में समाजवादी पार्टी के कैलाश यादव ने बाजी मारी थी। वह 72208 मत पाकर निर्वाचित हुए थे जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के मनीष पांडेय को 62744 मत मिले थे। पूर्व मंत्री कैलाश यादव के निधन के बाद वर्ष 2016 में हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी सपा उम्मीदवार किस्मती देवी ने परचम लहराया था। वर्ष 2017 के चुनाव में पूर्व मंत्री के पुत्र डा. विरेंद्र यादव ने सपा की ओर से ताल ठोंकते हुए 71441 मत पाकर जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा को 68202 मत मिले थे। इस चुनाव में डा. विरेंद्र यादव ने लगातार दूसरी बार कामयाबी दर्ज करते हुए जंगीपुर विस में सपा की साइकिल दौड़ाकर इस सीट पर पार्टी का परचम एक बार फिर लहराने का गौरव हासिल किया है। उन्हें 103125 मत मिले जबकि भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 68062 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed