{"_id":"b518ad061e44225df42abd352fb2a07f","slug":"sp-bjp-mp-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद का सपा ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद का सपा ने फूंका पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास भाजपा सांसद का पुतला फूंककर उन्होंने राष्ट्रपति से उनको सांसद पद से बर्खास्त करने का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सांसदों को संसदीय भाषा का ज्ञान नहीं है। विवादित एवं सांप्रदायिक बोल बोलना, विपक्षियों पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी करना मानो उनका धर्म हो गया ेहै। इसके विपरीत युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार ने विधानसभा के चुनाव में किए गए अपने सभी वादे तीन वर्ष में ही पूरा कर दिखाया है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू यादव, गुलाम कादिर राईनी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, परशुराम बिंद, असलम खां आदि मौजूद रहे।
उधर, कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बे में भी सपाजनों की ओर से घोसी के भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर का पुतला फूंका गया। मुश्ताक अंसारी, मनोज यादव, धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामदरश यादव, शिवकुमार आदि मौजूद रहे। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान के नेतृत्व में मंगलवार की देर दोपहर में घोसी के भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर का पुतला फूंका गया। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सांसद को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पुतला फूंकने के दौरान व्यापार सभा के सदानंद यादव, त्रिलोकी यादव आदि मौजूद रहे।