फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sought the blessings of wisdom

मांगा ज्ञान का आशीर्वाद

Sun, 14 Feb 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Sun, 14 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sought the blessings of wisdom
बसंत पंचमी उत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले भर में शनिवार को
विज्ञापन
वीणा वादिनी के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह सजे पूजा पंडालों में वाग्देवी की पूजन कर लोगों ने ज्ञान का वर मांगा। बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया। नए अन्न का नेवान किया गया और पीत वस्त्र धारण कर लोग घरों से निकले।



कुछ लोगों ने मंदिरों और बुजुर्गों को अबीर-गुलाल अर्पित कर आशीष लिया। ऋतुराज बसंत का जिले में धूमधाम से स्वागत किया गया। स्कूलों-कालेजों और शहर में कई स्थानों पर पूजा पंडालों में देवी सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई है। उनका विधिवत पूजन किया गया।


 पूजा पंडालों में विद्यारंभ कराया गया। पूरा शहर जयकारों से गूंजता रहा। विद्या और संगीत की देवी से लोगों ने ज्ञान और सिद्धि का वर मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed