फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Somewhere the husband and somewhere the mother-in-law explained, saved the houses from demolition.

Ghazipur News: कहीं पति ताे कहीं सास को समझाया, घरों को टूटने से बचाया

Mon, 04 Sep 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the husband and somewhere the mother-in-law explained, saved the houses from demolition.
समझा- बुझाकर आठ परिवारों की कराई गई विदाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर के पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को परिवार परामर्श केंद्र 15 परिवार के विवाद प्रस्तुत किए गए। इसमें आठ परिवारों की विदाई कराई गई।
केंद्र के सदस्यों के प्रयास से कई परिवारों की समझा-बुझाकर विदाई कराई गई। जमानिया की किरण देवी की शिकायत थी कि उसकी सास उसे बिना मतलब के परेशान करती रहती हैं। वहीं लंगड़पुर निवासी पुष्पा देवी की शिकायत थी कि पति शराब पीकर मारपीट करते रहते हैं। सादात की अर्चना देवी की शिकायत थी कि पति शंका करते रहते हैं। इन मामलों में पति और अन्य घरवालों को समझा कर विदाई करवाई गई।
चंदौली निवासी महिला की शिकायत थी कि पति मारपीट करते रहते हैं। रामपुर मांझा निवासी लक्ष्मीना की शिकायत थी कि पति उसे ससुराल नहीं ले जा रहे हैं। जमानिया कोतवाली निवासी कुसुम की शिकायत की पति दवा नहीं कराते हैं। आजमगढ़ निवासी प्रियंका की शिकायत थी कि उसकी सास अनावश्यक उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रहती हैं। इन सब मामलों में भी पति व सास को समझा कर विदाई कराई गई।
विज्ञापन

सैदपुर निवासी आरती निषाद की शिकायत थी कि पति उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इस पर पति को समझ कर विदाई कराई गई। सात पारिवारिक विवाद कुशलता के बाद बंद कर दिए गए। इस मौके पर परिवार परामर्श केंद्र सरिता गुप्ता, वीरेंद्र नाथ राम, महिला उप निरीक्षक रेनू यादव, महिला आरक्षी रोली सिंह, महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी, महिला पीआरडी गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed