फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Somewhere the BLO, the officer was absent, there was silence at some booth

कहीं बीएलओ, अधिकारी नदारद तो किसी बूथ पर रहा सन्नाटा

Sun, 07 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the BLO, the officer was absent, there was silence at some booth
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथों पर रविवार को निर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण अभियान में कई बूथों पर लापरवाही मिली। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और संशोधन करने की सुविधा दी गई थी। बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) को बूथों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था लेकिन दिलदारनगर के कुछ बूथों पर बीएलओ और नामित पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित रहे जबकि कुछ बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

मौधा : सैदपुर के अनौनी स्थित बूथ संख्या 102 पर 10 और 103 पर नौ दावे-आपत्तियां आईं। पोखरा गांव के बूथ संख्या 105 पर पूरे दिन सन्नाटा बना रहा। बीएलओ रानी कुमारी ने बताया कि प्रचार-प्रसार के बाद भी बूथ पर कोई आवेदन नहीं मिला। धुंधपुर गांव के बूथ संख्या 104 पर नाम जोड़ने, निकालने और संशोधन के कुल 13 आवेदन आए। उपजिलाधिकारी सैदपुर ओमप्रकाश गुप्ता ने मलिकपुर, डहराकला, मिर्जापुर, रमरेपुर, शरीफपुर आदि बूथों का निरीक्षण किया। कहा कि पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग फार्म-6 पर आवेदन कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। फार्म-8 भरकर संशोधन और फार्म आठ क भर कर स्थान परिवर्तन कराया जा सकता है। वीएचए ऐप के जरिए मतदाता घर बैठे संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सुहवल : स्थानीय गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल सुहवल महादेवा के बूथ संख्या 373 एवं 377 पर कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 9:45 पर विद्यालय का गेट खुला। 9:59 पर सुपरवाइजर/लेखपाल बलिराम कृष्ण यादव पहुंचे। 10:5 बजे बीएलओ पुष्पा देवी, 10:8 पर बीएलओ शीला देवी और इसके बाद पदाभिहित अधिकारी अवनीश चंद्र राय दस्तावेज लेकर बूथ पर पहुंच गए थे। इंटर कालेज सुहवल पर बूथ संख्या 378 से 384 तक पर विशेष अभियान दिवस पर पदाभिहित शोभा उपाध्याय एवं राकेश रंजन सुबह नौ बजकर 47 मिनट पर विद्यालय का गेट खुलते ही पहुंचे। जबकि बीएलओ इंद्रा देवी, सुखराम, रविशंकर तिवारी एवं सुरेश श्रीवास्तव नौ बजकर 54 मिनट एवं शैलकुमारी देवी, महेंद्र सिंह तथा कुसुम गुप्ता 10 बजकर दो मिनट पर जरूरी दस्तावेज के साथ बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
नदारद रहे बीएलओ
दिलदारनगर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को एसडीएम सेवराई राजेश चौरसिया ने 21 बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार बूथों पर बीएलओ एवं कई बूथों पर पदाभिहित अधिकारी अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। एसडीएम ने अरंगी, दिलदारनगर कस्बा के राधाकृष्ण गुप्ता आदर्श विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, दिलदारनगर गांव और भक्सी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कालेज के दो बूथ एवं कामता प्रसाद शिक्षा निकेतन के दो बूथ पर बीएलओ अनुपस्थित रहे। कई बूथ पर पदाभिहित भी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed