फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Some children had smiles on their faces, while others looked sad.

Ghazipur News: कुछ अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी तो कोई उदास दिखा

Sun, 25 Oct 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Some children had smiles on their faces, while others looked sad.
शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से पीईटी की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को पहले दिन सकुशल संपन्न हो गई। दो पाली में हुई परीक्षा में कुल 16704 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था लेकिन 5324 जिसमें पहली में 2659 एवं दूसरी में 2665 ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा में पूछे गए सवालों को लेकर अभ्यर्थियों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आई। केंद्रों से बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों के चेहरे पर मुस्कान थी तो कोई उदास दिखा। अधिकांश अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य से मध्यम बताया।
विज्ञापन

जिले में 25 और 30 अक्तूबर के साथ एक नवंबर को प्रत्येक दिन दो पालियों में 19 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा में हर पाली में 8352 एवं रोज 16704 सहित तीन दिनों में कुल 50,112 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा रविवार से शुरु हो गई। इसके लिए अभ्यर्थियों के निर्धारित समय से पहले ही संबंधित केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। निश्चित समय पर सघन जांच के बाद उनको प्रवेश दिया गया। नोडल-अपर जिलाधिकारी (वि.-रा.) वेद सिंह चौहान ने बताया कि पहली पाली में 19 केंद्रों पर कुल 8352 अभ्यर्थियों में से 68.16 यानी 5693 उपस्थित एवं 2659 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में 8352 में 68.09 यानी 5687 उपस्थित और 2665 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सनबीम स्कूल तथा एवरग्रीन स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा कक्षों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।यह परीक्षा 30 अक्तूबर और एक नवंबर को भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। नकल रोकने और पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही सभी जरूरी इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा देकर विभिन्न केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि हिंदी और अंग्रेजी के प्रश्न आसान थे। जबकि गणित एवं करंट अफेयर्स के सवालों ने परेशान किया और उलझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभ्यर्थी बोले...
गणित में ग्राफ और टेबल से जुड़े प्रश्न समय लेने वाले थे। गणित के सवाल अपेक्षा से ज्यादा कठिन थे। कई छात्रों के प्रश्न इसी सेक्शन की वजह से छूट गए। जिन्होंने अच्छी तैयारी की थी, उन्हें इन सेक्शन को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।- शराफत, मिर्जापुर
0000

गणित में डीआई के प्रश्नों में कुछ प्रश्न आसानी से हो गए। पेपर न तो बहुत कठिन था और न ही आसान। जिनकी तैयारी अच्छी है, उनके लिए यह संतुलित रहा। कुल मिलाकर इस बार का प्रश्नपत्र आसान रहा।- प्रियंका यादव, मऊ

पेपर अच्छा रहा है, प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई है। कुछ प्रश्न उलझाऊ थे, लेकिन वह भी हल हो गए। आसानी से सभी प्रश्न तय समय के भीतर हल हो गए कोई खास समस्या नहीं हुई।- अभिषेक दुबे, मिर्जापुर

गणित के सवाल अपेक्षा से ज्यादा कठिन थे। हल करने में समय भी लग गया, जिससे शेष सेक्शन पर ध्यान देने में कुछ परेशानी हुई। अन्य प्रश्नों को हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जिन्होंने बेहतर तैयारी की होगी, उनके सफल होने की उम्मीद है।- सुनील गोंड़, देवरिया

केद्रों के पास रही गहमा-गहमी
गाजीपुर। पीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी आए थे। उनके साथ विशेषकर महिला परीक्षार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए थे। परीक्षा के दौरान अभिभावक केंद्रों के आसपास समय बिताते रहे। परीक्षा के बाद भीड़ से आवागमन मामूली रूप से प्रभावित हुआ। हालांकि ट्रैफिक एवं पुलिस कर्मियों ने सुचारू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed